
हर लड़की का सपना होता है वह एक दिन दुल्हन बने और शादी में सबसे खूबसूरत दिखें। इसके लिए दुल्हन का स्पैशल मैकअप होना बहुत जरूरी है। सही मैकअप से दुल्हन का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही वो पूरी शादी के दौरान खिली-खिली नजर आती है। चलिए आपको बताएं कि कैसा होना चाहिए एक दुल्हन का Perfect Makeup
1. पहली बात तो ये कि ब्राइडल मैकअप मौसम के अनुसार होना चाहिए। मौसम कोई भी हो वॉटरप्रूफ ही हो तो बेहतर है।
2. ब्राइडल मैकअप शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लींजिंग करें। कंसीलर से चेहरे के दाग- धब्बे छिपाएं। इसके बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने से चेहरा चमकने लगता है। लहंगे से मैच करता हुआ ब्लश ऑन लगाएं। ध्यान रहें कि फाउंडेशन भी ऐसा होना चाहिए कि आपके रंग के साथ पूरी तरह से मैच करें और ग्लो लेकर आए।
3. लंहगे का भी ध्यान रखे वैसे आजकल लाइट कर्ल में लहंगे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लहंगे के रंग को ध्यान में रखते हुए आंखों पर आईशैडो लगाएं। आंखों के ऊपरी हिस्से पर लहंगे से मैचिंग शेड लगाएं। अपनी आइब्रो को हाईलाइट करें।
4. आंखों के मैकअप के लिए वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। मस्कारा लगाने से पहले पलकों पर पाउडर लगाएं। आजकल स्मोकी आईं मैकअप का ट्रैड है। आखों को स्मोकी लुक देने के लिए दो- तीन रंगों के आई लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
5. लहंगे से मेल खाती ब्राइडल बिंदी लगाएं। होठों को ग्लॉसी लुक दें। अच्छे से लिप लाइनर लगाने के बाद लहंगे के कलर की लिपस्टिक लगाएं। अगर लहंगे का रंग हरा या कुछ और हो तो मैचिंग कर आप गुलाबी लिपस्टिक लगा सकती है।
6. दुल्हन की ज्वैलरी भी लोगों का ध्यान अपनी और खींचती है। लहंगे के साथ मैंचिग आभूषण और दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अच्छा हो अगर आप ट्रैंड के हिसाब से आभूषणों का चयन करें। वैसे कुंदन ज्वैलरी का चलन जोरों-शोरों पर है।
7. सबसे ज्यादा अाकर्षक दुल्हन अपने आकर्षक हैयरस्टाइल में लगती है। दुल्हन पफ डालकर ऊंचा जूड़ा कर सकती है। नहीं तो लंबी मैसी टेल का भी अच्छा खासा ट्रैंड है। ऐसा मैकअप कर शादी में आप बिलकुल प्रफैक्ट दुल्हन लगेगी।
No comments:
Post a Comment